Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
दैनिक भास्कर ने पीपुल्स को 23 रनों से हराकर 27वां आईईएस – डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 जीत लिया

भोपाल। दैनिक भास्कर ने पीपुल्स को 23 रनों से हराकर 27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 जीत लिया है। यह दैनिक भास्कर का छठवां खिताब है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 190 रन बनाए। इसमें आनंद रजक ने 87 रनों की पारी खेली। जबकि अनूप दुबे ने 40 और रोहिताश मिश्रा ने 39 रनों का योगदान दिया। पीयूष मिश्रा और विवेक साध्य को एक-एक विकेट मिले। जवाब में पीपुल्स टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बना सकी। उसकी ओर से फराज ने 44 रनों की पारी खेली। जबकि महेंद्र चतुर्वेदी ने 33 तथा पीयूष ने 22 रन बनाए। रुपेश राय ने तीन विकेट लिए। अनूप और नितेश को एक-एक विकेट मिले।
आनंद रजक मानसरोवर मैन ऑफ द फाइनल चुने गए।
प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण खेल संचालक रवि गुप्ता, आयुक्त जनसंपर्क राघवेंद्र कुमार सिंह, डायरेक्टर जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. हितेश वाजपेयी, डिजिआना ग्रुप के एमडी तेजिंदर पाल सिंह घुम्मन, आईईएस यूनिवर्सिटी के सीईओ देवांश सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जे पी यादव, मप्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान ब्रजेश तोमर, डिजिआना के संस्थापक ग्रुप एडिटर रिजवान अहमद सिद्दिकी और टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह ने किया। विजेता टीम को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार व चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। जबकि उपविजेता को 50 हजार के साथ रनर अप ट्रॉफी मिली।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ
बेस्ट बॉलर :  रुपेश राय, दैनिक भास्कर
बेस्ट बेट्समेन : आनंद रजक, दैनिक भास्कर
बेस्ट विकेटकीपर : रामेंद्र सिंह, टाइम्स ऑफ इंडिया
बेस्ट फील्डर : मनीष दीक्षित, पीपुल्स समाचार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : महेंद्र चतुर्वेदी, पीपुल्स समाचार
अनुशासित टीम : दैनिक नवदुनिया

Related posts

विवेक सिंह के शानदार खेल की बदौलत दिल्ली चेलेंजर ने जीता सुनीता आल इंडिया सुनीता सिंह क्रिकेट कप का खिताब

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड 132 रन पर All Out, इंगलैंड ने 116 पर गंवाए 7 विकेट

Pradesh Samwad Team

डीआरएम कार्यालय में पंकज आडवानी का स्वागत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment