39.2 C
Madhya Pradesh
June 13, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

प्रेगनेंसी दौरान कम वजन से हैं परेशान तो खाएं ये चीजें, शिशु भी रहेगा हेल्दी

गर्भावस्था का समय बेहद ही नाजुक माना जाता है। इस दौरान महिलाओं को खुद के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में उसे अपनी डेली डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करने की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं का सही वजन होना भी मायने रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, प्रेगनेंसी में वजन ना ज्यादा और ना ही कम होना चाहिए। नहीं तो उन्हें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। मगर फिर भी कई महिलाएं प्रेगनेंसी दौरान कम वजन को लेकर परेशान रहती हैं। ऐसे में वे वेट गेन करने व सही वजन पाने के लिए कुछ हेल्दी चीजें डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। इससे उन्हें सही वजन मिलने के साथ हेल्दी रहने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
गर्भावस्‍था में कितना होना चाहिए वजन : अंडरवेट यानि कम वजन में गर्भधारण करने से महिलाओं को कुछ परेशानियां हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, कंसीव करने से पहले महिला का वजन करीब 45 कि.ग्रा होना चाहिए। इससे कम वजन वाली प्रेग्‍नेंसी के लिए अंडरवेट कहते हैं। ऐसे में महिलाओं को प्रेगनेंसी से पहले ही अपना वजन 12 से 18 कि.ग्रा बढ़ा लेना चाहिए।
आप वजन बढ़ाने के लिए डेली डाइट में कुछ हेल्दी चीजें शामिल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
हेल्दी फैट्स खाएं : इस दौरान महिलाओं को अपनी डेली डाइट में हेल्दी फैट्स शामिल करने चाहिए। इसके लिए आप सूखे मेवे, फैटी फिश, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल आदि का सेवन कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, ज्यादा कैलोरी और फैट एक साथ वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आप एक अच्छी डाइटीशियन की सलाह जरूर लें।
प्रोटीन से भरपूर चीजें : गर्भावस्था दौरान महिलाओं को हाई प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए। इससे वजन बढ़ाने व फिट रहने में मदद मिलती है। इसके साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का भी बेहतर तरीके से विकास होता है। इसके लिए डेली डाइट में दूध, दही, अंडा, पनीर, टोफू, मूंगफली, बींस, राजमा, दाल, पनीर, सोयाबींस, ब्रोकली, चिया सीड्स आदि प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें।
हेल्दी ड्रिंक्स का करें सेवन : वजन बढ़ाने व सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। इसके लिए आप संतरा, गाजर, चकुंदर आदि का जूस पी सकती हैं। इसमें विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होने से आपको सही वजन पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।
थोड़े- थोड़े समय में खाएं : एक्सपर्ट अनुसार, गर्भावस्था दौरान महिलाओं को किस समय क्या खाना चाहिए इसका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इससे सही वजन पाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर तरीके से विकास होता है। इसीलिए एक ही समय में ज्यादा मात्रा में खाने की जगह पर महिलाओं को दिन 4-5 बार थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहने के साथ वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
हाई कैलोरी वाली चीजें खाएं : इस अवस्था में सही वजन पाने के लिए महिलाओं को हाई कैलोरी से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके लिए डेली डाइट में अंकुरित अनाज, बीन्स, सूखे मेवे आदि खाना बेस्ट ऑप्शन है।
नोट- इन हेल्दी चीजों का सेवन करके गर्भावस्था में महिलाएं अपना वजन बढ़ा सकती हैं। मगर डाइट में ये चीजें शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।

Related posts

प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एन्ड रिसर्च में बीटेक और एमबीए के शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

जीवनसाथी के साथ मजबूत बॉन्ड बनाए रखने के आसान टिप्स

Pradesh Samwad Team

आखिरी क्‍यों, दूसरा बच्‍चा होने पर डर जाती है मां

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment