Pradesh Samwad
मनोरंजन

कानों में झुमका पहन ट्रेलर लाॅन्च पर पहुंची आलिया, व्हाइट साड़ी में चांद सी निखरी दिखीं एक्ट्रेस


बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का धमाकेदार ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होने वाला है। इससे पहले मीडिया के कुछ खास वर्ग के लिए 3 फरवरी को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर लाॅन्च इवेंट रखा गया। इस इवेंट में आलिया भट्ट अपने तेवर और अंदाज के लिए कैमरों के सामने छाई रहीं।
आलिया भट्ट इस इवेंट में एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंची। लुक की बात करें तो आलिया व्हाइट साड़ी में बला खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था।
कानों में झुमके, माथे पर बिंदी, मिनिमल मेकअप में आलिया चांद का टुकड़ा दिखीं। इस दौरान आलिया ने बालों का बन बनाकर उस पर फूल लगाया था जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।
आलिया के इस अंदाज ने कई लोगों का दिल धड़काया।
वहीं आलिया ने जब ‘गंगूबाई काठियावड़ी’ में अपने किरदार की ही तरह हाथ उठाकर पीछे मुड़कर नमस्कार वाला सिग्नेचर पोज दिया तो लोग उन पर मर मिटे। फैंस आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म आलिया के अलावा अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म इसी महीने 25 तारीख को रिलीज हो रही है।

Related posts

डकोटा जॉनसन ने जेमी डोर्नन संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे भाई जैसा है

Pradesh Samwad Team

टीना अंबानी : लाडले पर खूब प्यार लुटाती नजर आई मां

Pradesh Samwad Team

‘द सोप्रानोस’ की अभिनेत्री राय एलन का 95 साल की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment