Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड महिला टीम को लगा झटका, विश्वकप से पहले यह अनुभवी खिलाड़ी हुआ बाहर


न्यूजीलैंड की सबसे सफल वनडे गेंदबाज लेह कास्पेरेक आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में नहीं खेलेंगी। 29 वर्षीय कास्पेरेक नौ फरवरी से क्वीन्सटाउन में जॉन डेविस ओवल में भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में भी जगह नहीं बना सकी हैं। न्यूजीलैंड में विश्व कप का आयोजन चार मार्च से तीन अप्रैल तक होना है।
टीम के मुख्य कोच बॉब कार्टर ने चयन के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें लगता है कि हमारे पास एक संतुलित टीम है जो बल्ले और गेंद के साथ कई विकल्प प्रदान करती है, जिससे हम देश भर में जो परिस्थितियों हैं, उनका सामना कर सकेंगे। स्वाभाविक रूप से कुछ कड़े फैसले थे और निस्संदेह कुछ खिलाड़ी निराश थे, लेकिन एक चयन समूह के रूप में हमें लगा कि यह मिश्रण हमें सबसे अच्छा मौका देगा।
उल्लेखनीय है कि सोफी डिवाइन टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि एमी सैटरथवेट उप कप्तान होंगी। उनके अलावा टीम में सूजी बेट्स भी मौजूद होंगी। तीनों खिलाड़ी चौथी बार विश्व कप खेलेंगी। वहीं विकेटकीपर केटी माटिर्न और अनुभवी ली ताहुहू अपने तीसरे विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हैं। टीम में एमेली केर, फ्रेंकी मैके और फ्रैन जोनस के साथ तीन फ्रंटलाइन स्पिन विकल्प भी हैं। पिछली बार 2000 में जब न्यूजीलैंड में विश्व कप का आयोजन हुआ था, तब युवा स्पिनर फ्रैन जोनस का जन्म भी नहीं हुआ था।
न्यूजीलैंड टीम : सोफी डिवाइन (कप्तान), एमी सैटरथवेट (उप कप्तान), सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, लॉरेन डाउन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनस, जेस केर, अमेलिया केर, फ्रेंकी मैके, रोजमेरी मायर, केटी माटिर्न, हन्ना रोवे, ली ताहुहू।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : एल टी सुबू मेमोरियल फाइनल नर्मदा पुरम टीम ने हरदा को 135 रनों से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

कुडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट टीम भोपाल के खिलाड़ियों ने 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय कुडो प्रतियोगिता तथा 02 द्वितीय फैडरेशन कप राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

भोपाल- केडेट अंडर -15 जि़ला स्तरीय बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment