Pradesh Samwad
मनोरंजन

शर्लिन चोपड़ा ने कबीर खान पर साधा निशाना, पाक और आतंकवाद पर कही ये बात

बॉलिवुड इंडस्ट्री के पाप्युलर डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों में मुगलों को हत्यारा दिखाए जाने पर उन्हें दुख होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुगल ही असली राष्ट्र निर्माता थे। इसी बीच ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने कबीर खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो ट्वीट किया है।
शर्लिन चोपड़ा ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो रिट्वीट करते हुए शेयर किया है। इस वीडियो में कबीर खान, कटरीना कैफ और सैफ अली खान मीडिया के सवालों के देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कबीर खान और सैफ अली खान पाकिस्तान और आतंकवाद पर बात करते हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘अगर पाकिस्तान का नाता नहीं होता आतंकवाद के साथ, तो अफगानिस्तान के मुसलमान पाकिस्तान में न जाकर, भारत में आना जयादा मुनासिब क्यों समझते हैं? क्यों उर्दूवुड जानकर भी अनजान बनता है? तुष्टिकरण की राजनीति से किस का फायदा होता है?’
डायरेक्टर कबीर खान को ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों के लिए जाना जाता हैं। उन्हें अफगानिस्‍तान के हालात पर ‘काबुल एक्‍सप्रेस’ जैसी फिल्‍म बनाई है। वहीं, कबीर खान ने जहां मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताया है तो गीतकार मनोज मुंतशिर ने मगुलों को डकैत बताया है। इन दोनों सिलेब्स की बयानों पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related posts

अभय देओल के साथ फिल्म कर रहे हैं करण देओल, चाचा के लिए भतीजे ने कही ये बात

Pradesh Samwad Team

पूजा हेगड़े के साथ फ्लाइट में मिसबिहेव का मामला सामने आया है, ऐक्ट्रेस ने ट्वीट कर सुनाई आपबीती

Pradesh Samwad Team

अभय देओल ने किया अपनी वेडिंग का खुलासा, कहा-‘मेरी शादी हो रही है’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment