23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

पूजा हेगड़े के साथ फ्लाइट में मिसबिहेव का मामला सामने आया है, ऐक्ट्रेस ने ट्वीट कर सुनाई आपबीती

फेमस ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ फ्लाइट में मिसबिहेव का मामला सामने आया है। उनके साथ एयरलाइन के एक स्टाफ ने बदतमीजी और धमकी भरे लहजे (Pooja Hegde Flight Staff Misbehave) में बात की। ऐक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर दी, जिसके बाद उनका ट्वीट वायरल (Pooja Hegde Indigo Flight Tweet) हो गया और एयरलाइन कंपनी को उनसे माफी मांगनी पड़ी। ये वाकिया तब हुआ, जब ऐक्ट्रेस मुंबई की एक फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थीं।

पूजा हेगड़े ने पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं इस बात से बहुत दुखी हूं कि कैसे इंडिगो के स्टाफ मेंबर विपुल नकशे ने मुंबई की फ्लाइट में हमसे बुरा व्यवहार किया। बिना किसी वजह के हमसे एरोगेंट, इग्नोरेंट और धमकी भरे लहजे में बात की। मैं नॉर्मली ऐसे ट्वीट नहीं करती हूं, लेकिन ये वास्तव में भयावह था।’

इंडिगो ने मांगी माफी : ऐक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद इंडिगो एयरलाइन ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए ट्वीट किया। उन्होंने माफी मांगते हुए इस घटना के लिए खेद जताया और अपनी डिटेल्स शेयर करने की गुजारिश की, ताकि वो उनसे कनेक्ट होकर इसके बारे में पूरी तरह से जान सकें।

लोगों के भी आ रहे हैं रिएक्शन : दूसरी तरफ पूजा के इस ट्वीट पर लोगों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी ने इंडिगो के स्टाफ मेंबर विपुल से जुड़े पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि वो पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है और उसके मिसबिहेव से पहले भी लोग परेशान हो चुके हैं। वहीं, कुछ ने ये भी ट्वीट किया है कि पूजा को ऐसा ट्वीट नहीं करना चाहिए था, क्योंकि इससे उस शख्स की नौकरी चली जाएगी।

इन फिल्मों में आएंगी नजर : पूजा ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखेरे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा को हाल ही में प्रभास के साथ ‘राधे श्याम’ और विजय के साथ ‘बीस्ट’ में देखा गया था, लेकिन ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिलहाल, वो बॉलिवुड मूवीज में भी नजर आने वाली हैं। वो रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’ और सलमान खान संग ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में दिखाई देंगी। उनके पास ‘जन गण मन’ भी है।

Related posts

94वें अकैडमी अवॉर्ड में किसकी चमकी किस्मत और कौन बाहर हुआ

Pradesh Samwad Team

SHIP पर बैठ समंदर के बीचों-बीच खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा रही केंडल जेनर, शेयर की कातिलाना तस्वीरें

Pradesh Samwad Team

अनुपम खेर ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment