Pradesh Samwad
मनोरंजन

अभय देओल के साथ फिल्म कर रहे हैं करण देओल, चाचा के लिए भतीजे ने कही ये बात


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अजय देवगन द्वारा निर्मित और देवेन मुंजाल द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘वेले’ (Velley) में अपने चाचा और ऐक्टर अभय देओल (Abhay Deol) के साथ काम करने का सुनहरा मौका मिला है।
करण देओल को लगता है कि यह सपना सच होने का मौका है जिसे वह जीवन भर संजो कर रखेंगे। वह अपने चाचा अभय देओल के साथ काम करने के लिए उत्सुक है, जिसे वह प्यार से ‘डिंपी चाचा’ कहते हैं।
करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चाचा अभय देओल के साथ की एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं चाचा को हमेशा मेरी पीठ थपथपाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं और उनके साथ काम करना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। मुझे आपसे प्यार है। हम जिस चीज की शूटिंग कर रहे हैं उसे देखने के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं!’
फिल्म ‘वेले’ तेलुगू क्राइम कॉमिडी ‘ब्रोचेवरेवरुरा’ की रीमेक है। काफी समय से पर्दे से दूर रहे अभय देओल करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताते चलें कि करण देओल ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। वहीं, अभय देओल को आखिरी बार डिज्नी हॉटस्टार की सीरीज ‘1962: द वॉर इन द हिल्स’ में देखा गया था।

Related posts

पॉर्न केस में पति Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद Shilpa Shetty का पोस्ट- एक बुरे तूफान के बाद…

Pradesh Samwad Team

ये 5 पेरेंटिंग टिप्स करेंगे आपकी मदद, कभी नहीं बिगड़ेगा बच्‍चा

Pradesh Samwad Team

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ और विद्या बालन की ‘शेरनी’, अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment