Pradesh Samwad
मनोरंजन

अभय देओल ने किया अपनी वेडिंग का खुलासा, कहा-‘मेरी शादी हो रही है’

देओल फैमिली में जल्द ही शादी की शहनाईयां बजने वाली हैं। धर्मेंद्र के भतीजे और एक्टर अभय देओल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की पुष्टि एक्टर ने खुद मीडिया के साथ की है।
46 साल के अभय देओल ने हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। जब मीडिया ने उनसे उस मिस्ट्री वुमन के बारे में सवाल किया गया, जिनके साथ वह डेटिंग कर रहे हैं। इस पर अभय ने कहा कि, ”मेरी शादी हो रही है।” हालांकि, उन्होंने बाकी सवालों के जवाब नहीं दिए।
बता दें, इससे पहले 6 मई, 2022 को अभय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेडी फ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक फोटो में अभय उस लड़की के गाल पर किस करते नजर आए थे। तस्वीरों के साथ अभय ने लिखा था, “मेरी नॉन-बाइनरी डॉल!” जैसे ही तस्वीरें पोस्ट की गईं, उनके प्रशंसकों ने मान लिया था कि, वे डेटिंग कर रहे हैं।
मालूम हो, अभय देओल को धर्मेंद्र के भतीजे है, लेकिन मशहूर एक्टर का भतीजा होने का उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ। काम की बात करें तो अभय ने 2005 में फिल्म सोचा ना था से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ आयशा टाकिया लीड रोल में थी। फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। इसके बाद वे हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, एक चालीस की लास्ट लोकल, आहिस्ता आहिस्ता, ओए लकी! लकी ओए!, चक्रव्यूह, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, देव डी जैसी फिल्मों में काम किया। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जंगल क्राई’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ‘

Related posts

एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता एड ऐस्नर का 91 साल की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

राजकीय सम्मान के साथ होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, बेटी के US से लौटने का इंतजार

Pradesh Samwad Team

गणेश आचार्य ने घटाया वजन, बोले- ‘मैं ऊजार्वान महसूस कर रहा हूं’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment