Pradesh Samwad
खेल

भोपाल कि खिताबी हैट्रिक -बालिका 16 वर्ष अंतर् सभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

भोपाल कि खिताबी हैट्रिक -बालिका 16 वर्ष अंतर् सभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओ के अंतर् सभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के भोपाल व इंदौर के मध्य खेले जाने वाला फ़ाइनल मुकाबला ख़राब मौसम के चलते नहीं खेला जा सका व दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। भोपाल ने सेमिफ़ाइनल में रीवा को 27 रनो से व लीग मैच में चंबल को 8 विकेट से व शहडोल को 205 रन से पराजित किया था।
उल्लेखनीय है कि भोपाल संभाग विगत दो वर्षों से इस टूर्नामेंट कि विजेता है व इस वर्ष भी संयुक्त विजेता होने से भोपाल संभाग कि यह हैट्रिक है। भोपाल की कप्तान श्रेया दीक्षित ने पूरे टूर्नामेंट में एक अर्धशतकीय पारी के साथ 147 रन बनाए व् 11 विकेट लिए व भोपाल को विजेता रहने कि परम्परा को कायम रकने में सफल रही। टूर्नामेंट में भोपाल टीम कि कोच बलवीर कौर व मैनेजर मोनिका पंडोले थी।

विगत दो वर्षों से भोपाल संभाग सौम्य तिवारी के नेतृत्व में विजेता रहा है। सौम्या व श्रेया दीक्षित दोनों ही खिलाडियों ने अरेरा क्रिकेट अकादमी में सुरेश चैनानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Related posts

20 साल की अनिसिमोवा ने नाओमी ओसाका को पहले दौर में हराया

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश के एक छोटे जिले के छोटे गाँव से मिला एक और आईपीएल सितारा, सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

Pradesh Samwad Team

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप : डीपीएस नीलबड़ ने जीता खिताबी मुकाबला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment