Pradesh Samwad
खेल

20 साल की अनिसिमोवा ने नाओमी ओसाका को पहले दौर में हराया


चार बार की चैम्पियन नाओमी ओसाका की फ्रेंच ओपन में वापसी सोमवार को यहां पहले दौर में हार के साथ समाप्त हो गई है। शीर्ष रैंकिंग पर रह चुकी यह खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा से अपना पहला मैच 7-5, 6-4 से हार गईं। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन ओसाका ने पिछले सत्र में दो बार मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर ब्रेक लिया था। उन्होंने इसमें से एक ब्रेक पिछले साल के फ्रेंच ओपन के दौरान भी लिया था।
अमेरिका की 20 साल की अनिसिमोवाप 2019 में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में भी ओसाका को हराया था। ओसाका ने दोनों सेट में ब्रेक प्वाइंट पर दो बार डबल फॉल्ट किया। ओसाका ने अपने बाएं पैर के निचले हिस्से पर टेप लगाकर खेल रही थी। दूसरे गेम के सातवें सेट में जब वह पिछड़ रही थी तब गुस्से से अपने बायें पैर से दायें पैर पर मार रही थी।

Related posts

इंदौर ने जीती दोस्ताना सीरिज़ ,भोपाल को दूसरे मैच मैं भी पराजित किया

Pradesh Samwad Team

फ्रेंच ओपन में इरिना-कैमेलिया बेगू द्वारा गुस्से में फेंका गया रैकेट उछलकर एक बच्चे के माथे पर जा लगा

Pradesh Samwad Team

पंत दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment