20.1 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप : डीपीएस नीलबड़ ने जीता खिताबी मुकाबला

आज पहले सीडीएस बिपिन रावत मेमोरियल फेथ इंटर स्कूल कप के फाइनल मुकाबले में डीपीएस नीलबड़ ने सेंट मोंटफोर्ट स्कूल को 15 रनों से हराकर पहला सीडीएस बिपिन रावत मेमोरियल फेथ इंटर-स्कूल कप जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस ने 185/9 का स्कोर किया। अर्जुन रिछारिया ने 83 रन बनाए। ऋषि और मोहित भवानी ने 2-2 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी सेंट मोंटफोर्ट की टीम केवल 170 रन ही बना सकी और 29.2 ओवर में आउट हो गई । ऋषि ने 36 रन बनाए। सुजल कोरी ने 26 रन बनाए। शिवांश व्यास ने 3 विकेट लिए। अर्जुन रिछारिया और मानस भार्गव ने 2-2 विकेट लिए। आईपीएल खिलाड़ी शशांक सिंह पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि थे और उनके साथ फेथ क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने टीमों को विजेता और उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया। अर्जुन रिछारिया को मैन ऑफ द फाइनल का पुरस्कार दिया गया।
हर्ष सेठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। शिवांश व्यास को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। व्रतंत सिंह को टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। समापन समारोह में फेथ क्रिकेट क्लब के हेड कोच अनुपम गुप्ता, डीपीएस के कोच जितेंद्र प्रताप और सेंट मोंटफोर्ट स्कूल की कोच ममता शर्मा भी मौजूद रहीं।

Related posts

नॉर्थ जोन की डेफ टीम से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की सौजन्य मुलाकात

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट के जी कोल्ट्स ने रोहतक रोड जिमखाना को 7 विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment