Pradesh Samwad
खेल

मध्यप्रदेश के एक छोटे जिले के छोटे गाँव से मिला एक और आईपीएल सितारा, सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

 सिवनी जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर एक छोटे से गांव गोपालगंज के आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ कर लिया है। इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।
सिवनी बॉयज क्लब के संचालक अब्दुल काबिज़ खान ने बताया कि अरशद खान ने वर्ष 2006 से क्रिकेट की शुरुआत की और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने अंडर 16, 19 और 22 टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के लिए खेले । हाल ही में उनका चयन मध्यप्रदेश की रणजी टीम में भी हुआ है।
हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी बाएँ हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज मोहम्मद अरशद खान ने स्पोर्ट्स एज से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरशद खान के पिताजी अशफाक खान ने भी उनके चयन पर खुशी जाहिर की और बताया कि अरशद को बचपन से ही क्रिकेट खेलने में बहुत दिलचस्पी थी और अरशद के क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते ही उन्होंने अरशद को सिवनी भेजा जहाँ पर अब्दुल कलाम खान ने अरशद को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई। अरशद खान ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने भी क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। अपने खेल जीवन के शुरुआती दौर से ही सिवनी मध्यप्रदेश के लोकल क्लब बॉयज क्लब के हिस्सा बने रहे। 2012 में मध्यप्रदेश टीम का बने हिस्सा अरशद खान वर्ष 2012 में वह मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। वर्ष 2017-18 में वह अंडर- 23 टीम का हिस्सा बने। वही 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं। अरशद खान के इस बड़े मुकाम पर पहुंचने पर सिवनी बॉयज क्लब और पूरे सिवनी वासियो सहित मध्य प्रदेश क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। वेंकटेश अय्यर और आवेश खान के बाद अरशद खान इस वर्ष आईपीएल में हाथ आजमाते हुए नज़र आएंगे।

Related posts

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कमेंट्री को अलविदा कहा

Pradesh Samwad Team

29april

Pradesh Samwad Team

वॉर्म-अप मैच में रेसी वान डेर डुसां की शानदार सेंचुरी, आखिरी गेंद पर हारा पाकिस्तान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment