Pradesh Samwad
खेल

वॉर्म-अप मैच में रेसी वान डेर डुसां की शानदार सेंचुरी, आखिरी गेंद पर हारा पाकिस्तान


पाकिस्तान को अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने छह विकेट पर 186 रन का मजबूत स्कोर बनाया था लेकिन रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच छह विकेट से अपने नाम किया। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया लेकिन इसके बाद रासी वेन डर डुसां ने शानदार बल्लेबाजी की और महज 51 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। तेंबा बावुमा ने भी 42 गेंद पर 46 रन की प्रभावी पारी खेली।
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने हसन अली को आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए। साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर उसे दो रन चाहिए थे डुसां ने चौका मारकर न सिर्फ अपनी सेंचुरी पूरी की बल्कि टीम को जीत भी दिलाई। अली ने अपने आखिरी ओवर में 22 रन दिए।
पाकिस्तान की एक और उम्मीद हारिस राउफ भी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने तीन ओवरों में 33 रन दिए। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। हालांकि बाएं हाथ के पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिए। अफरीदी ने क्लासेन (14) और बावुमा के विकेट लिए।
वहीं बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने तीन ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने क्विंटन डि कॉक (6) और रीजा हैंड्रिक्स को एक ही ओवर में आउट किया।
इससे पहले पाकिस्तान ने पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। बुधवार को अबू धाबी में खेले गए मैच में पाकिस्तान को शिकस्त हुई।
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ खेलना है। यह मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम की गेंदबाजी का इतना चुनौतीपूर्ण लक्ष्य नहीं बचा पाना टीम के लिए चिंता की बात होगी।
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। फखर जमां ने 28 गेंद पर 52 रन की पारी खेलकर अपनी फॉर्म के संकेत दिए।
पाकिस्तान ने अपने पहले प्रैक्टिस मैच में वेस्टइंडीज को हराया था वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने वॉर्म मैच में अफगानिस्तान को मात दी थी।

Related posts

एल.बी.एस. अकादमी ने सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर और उड़ान अकादमी ने क्रिक किंगडम को हराया

Pradesh Samwad Team

जेम्स एंडरसन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बने तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment