23.1 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

बारिश ने बढ़ाई एमपी में मुश्किलें, दिन में रात जैसी फिलिंग, आगे कैसा रहेगा मौसम

एमपी में मंगलवार सुबह की शुरुआत बारिश से हुई है। राजधानी भोपाल में सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे हैं। साथ ही तेज हवा चलती रही है। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिला है। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में महज तीन डिग्री सेल्सियस का फासला रहा है। इसकी वजह से दिन में भी लोगों को रात की तरह फिल हो रहा था। इसी तरह का मौसम प्रदेश के दूसरे राज्यों में रहा है। वहीं, प्रदेश में कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। साथ ही घना कोहरा छाया हुआ था। इसके कारण ठंड भी उन जगहों पर बढ़ी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बुधवार को भी तेज ठंडी हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिम विक्षोभ और राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एमपी के मध्य और दक्षिणी हिस्सों से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जिससे पूरे राज्य में बारिश हो रही है। एक-दो दिनों तक छिटपुट बारिश होती रहेगी।
वहीं, मंगलवार को भोपाल में दिन का तापमान में 17.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, जो कि सामान्य से आठ डिग्री कम है। शहर में रात का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक है। सुबह में शहर में विजिबलिटी 1200 मीटर रही है।
मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गुना में 13.2 एमएम, भोपाल में 6.2 एमएम, ग्वालियर में 3.8 एमएम, टीकमगढ़ में 2.0 एमएम, रायसेन में 1.2 एमएम और नौगांव में बारिश हुई है।

x

Related posts

अंडरवर्ल्‍ड के कुख्यात गैंगस्टर फहीम मचमच ने पाकिस्तान में तोड़ा दम, कोरोना ने बनाया शिकार

Pradesh Samwad Team

Jackpot da capogiro nei casinò con licenza Malta Gaming Authority: la guida definitiva per il nuovo anno

Comment les tournois mobiles transforment les trajets quotidiens en véritables jackpots

Leave a Comment