Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘सिंधिया के आने से अपवित्र हुई लक्ष्मीबाई की समाधि’- गंगाजल लेकर पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई भिड़ंत

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर नमन क्या किया, ग्वालियर की राजनीति में आया बवाल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। मंगलवार को कांग्रेस नेता समाधि स्थल पर पहुंचे और वहां गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें नमन किया और पुष्प अर्पित किए थे।

मंगलवार को कांग्रेस की नेता रुचि गुप्ता और सिद्धार्थ सिंह अपने समर्थकों के साथ समाधि स्थल पर पहुंच गए। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। समाधि स्थल के प्रवेश द्वार को गेट लगाकर बंद कर दिया गया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सिंधिया के नमन करने से रानी लक्ष्मीबाई की समाधि अपवित्र हो गई है। वे गंगाजल छिड़ककर इसका शुद्धिकरण करेंगे। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ जमकर बहस हुई। सिद्धार्थ सिंह ने गेट पर चढ़कर समाधि स्थल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद कुछ देर तक गहमागहमी के बाद रुचि गुप्ता को भी समाधि स्थल में प्रवेश दे दिया गया।

Related posts

Quand la bande‑son originale rencontre le mobile : comment la musique booste l’expérience des joueurs et les programmes de fidélité en 2024

Strategie vincenti per il mercato dei casinò online nel 2024: come i jackpot guidano la rivoluzione natalizia e le opportunità di crescita per operatori, investitori e marketer

अंडर 14अंडर17 एवं ओपन कैटिगरी फुटबॉल प्रीमियर लीग की होगी शुरूवात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment