Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

एमपी कांग्रेस के सचिव ने सोशल मीडिया पर डाला भ्रामक पोस्ट, एफआईआर के बाद हुए गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन आर्य पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भ्रामक ट्वीट के जरिए सनसनी फैलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है|
अर्जुन आर्य ने रेत माफ़िया का युवक को कुचलने के प्रयास का वीडियो ट्वीट किया था। उन्होंने इसके सीएम के निर्वाचन क्षेत्र के होने का दावा किया था। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
वायरल ट्वीट के आधार पर दर्ज एफआईआर में पुलिस ने कहा है कि इससे मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही थी। राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा होने लगी थी। अर्जुन आर्य को गिरफ्तार करने के बाद अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीओपी सीएम द्विवेदी ने बताया कि तुमड़ी के रहने वाले अर्जुन आर्य ने रविवार को एक भ्रामक वीडियो डाला था, जिससे क्षेत्र के लोगों में डर और भय का वतावरण बन गया था। गलत वीडियो अपलोड कर उन्हें लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा है कि अर्जुन आर्य आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके विरुद्ध छह प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

Related posts

Pause stratégique : la fonction « cool‑off » des casinos en ligne, mythe ou réalité ?

चौहान ने प्रदेशवासियों से बिजली बचाने की अपील की

Pradesh Samwad Team

Estate responsabile: Come i jackpot possono promuovere una protezione familiare nei casinò moderni

Leave a Comment