Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, आज से भोपाल में शुरू हो रहा मीटिंग्स का दौर

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Former CM Kamalnath) ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से मुलाकात की। कमलनाथ ने सोनिया के साथ आने वाले समय में विभिन्न राज्यों होने वाले विधानसभा चुनावों सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। विभिन्न राज्यों की संगठनात्मक स्थिति और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि इस मुलाकात (Kamalnath Meets Sonia Gandhi) में दोनों नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुरक्षा की गारंटी समेत किसानों की मांगों पर भी चर्चा की। इस दौरान कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान, संगठन के विषयों और आगामी समय में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना की जानकारी भी सोनिया को दी। प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव होने हैं। इसको लेकर पार्टी की तैयारियों के बारे में भी कमलनाथ ने उन्हें बताया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल लौटकर कमलनाथ पार्टी की अलग-अलग इकाईयों के साथ बैठकें करेंगे।
मिश्रा ने बताया, ‘‘दिल्ली से लौटने के बाद कमलनाथ मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमश: मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अनुसूचित जाति समूह के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने जा रहे हैं।’’ इन बैठकों को पंचायत चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

Quand l’amour rencontre le jackpot : la psychologie des couples qui dominent les tournoits en ligne de la Saint‑Valentin

Ekspertstrategier for å mestre spilleautomater på Lilibet Casino

Der ultimative Leitfaden für ein sicheres und gewinnbringendes Online‑Casino-Erlebnis mit Dragonia Casino

Leave a Comment