Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राज्य के सबसे बड़े शहर इंदौर में पानी बचाने के लिए ‘‘जल हठ’’ के नाम से सामाजिक मुहिम शुरू करेंगे।

इंदौर में पानी बचाने के लिए ‘‘जल हठ’’ शुरू करेंगे जल संसाधन मंत्री


सिलावट ने पत्रकारों से संवाद के एक कार्यक्रम में कहा कि इस मुहिम के तहत शहर की नदियों, तालाबों, कुंओं और बावड़ियों का संरक्षण कर उन्हें उनके पुराने स्वरूप में लाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही, स्थानीय नागरिकों को पानी बचाने और वर्षा जल संचयन के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम इंदौर में जल हठ मुहिम के तहत भविष्य की जरूरतों का आकलन कर पानी का प्रबंधन और नियोजन भी करेंगे।’’
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि इंदौर की कान्ह नदी को प्रदूषण से मुक्त करना राज्य सरकार के सामने चुनौती है और इसे स्वीकारते हुए नदी को साफ करने की दिशा में काम जारी है।
गौरतलब है कि कान्ह नदी इंदौर के पास स्थित धार्मिक नगरी उज्जैन की पवित्र क्षिप्रा नदी में मिलती है। कान्ह नदी के कारण क्षिप्रा में भारी प्रदूषण को लेकर साधु-संतों ने स्थानीय प्रशासन के सामने हाल ही में गहरी नाराजगी जताई थी।

Related posts

5 Vinkkiä Jackpottien Valloittamiseen Rizk Casinolla

Jouer en mode « Free Play » : comment sécuriser vos bonus et vos paiements avant de miser

Comment les tournois mobiles transforment les trajets quotidiens en véritables jackpots

Leave a Comment