24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा क्रिकेट कप

अंकित डबास के शानदार शतक से कोलाज स्पोर्ट्स क्लब ने अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कोलाज स्पोर्ट्स क्लब ने सेंट स्टीफन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रही 37 वी अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा क्रिकेट अकादमी को 16 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच अंकित डबास की शानदार शतकीय पारी 128 रन सिर्फ 85 गेंद में, शिवम बंसल के 81 रन और रोहित शर्मा के 57 रन की बदौलत 5 विकेट पर 341 रन बनाए। हरियाणा के रौनक डबास ने 2 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी हरियाणा क्रिकेट अकादमी की और से गौरव चौहान ने नाबाद 100 रन , रजत पालीवाल ने 66 और चैतन्य बिश्नोई ने 56 रन बनाकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन टीम की हार नही टाल सके। अंकित चौधरी ने 3 और राजन चौधरी ने विकेट लिए। अंकित डबास को सीनियर अंपायर किशन कुमार बल्ली जी ने कीमती मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया।

Related posts

रणजी ट्राफीः नया चैम्पियन मिलने की उम्मीद

Pradesh Samwad Team

दो साल से मेहनत कर रहा था… आखिरी गेंद में छक्का मारकर जिताने के बाद बोले राशिद खान

Pradesh Samwad Team

भारत ने पहली पारी में बनाए 202 रन, द. अफ्रीका 167 रन पीछे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment