Pradesh Samwad
खेल

के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप
फाइनल मैच राजस्थान v/s दिल्ली

जयपुर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप का तीन दिवसीय (22 मार्च से 24 मार्च) फाइनल मैच राजस्थान और दिल्ली के मध्य जयपुर में शुरू हुआ । स्थानीय न्यू भारत क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर आज दूसरे दिन दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 97 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी । जतिंदर त्यागी ने 35, अभिषेक ठाकुर ने 31 और मंजीत कुमार ने 22 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से पूनम ने 5 और रमेश और विक्रम ने 2 2 विकेट लिए। दूसरी पारी खेलने उतरी राजस्थान की टीम दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन नही कर सकी और पूरी टीम 56 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।विपिन मीना ने 33 रन और पूनम नकवाल ने 26 रन बनाए । राजस्थान की तरफ से अभिषेक ने 5 मंजीत सिंह ने 3 और वीरेंदर सिंह ने 2 विकेट लिए। दिल्ली की टीम को यह मैच जीतने के लिए 163 रन बनाने है और दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 65 रन बना लिए है। कल मैच का अंतिम दिन है और दिल्ली के पास 9 विकेट शेष है और यह मैच जीतने के लिए 98 रन की जरूरत है।

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

World T20 के बीच में संन्यास लेंगे पूर्व अफगानिस्तान कप्तान, नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच

Pradesh Samwad Team

गेंदबाजी करने आए पोलार्ड ने फील्ड अंपायर के ही मार दी गेंद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment