22.9 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के लिए टैलेंट सर्च 5 मई से
13 से 16 वर्ष के बालक बालिका सकेंगे भाग

मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के रायफल ,पिस्टल और शॉटगन विधा के लिए टैलेंट सर्च 5 मई से प्रारंभ होगा । टैलेंट सर्च प्रदेश के सभी 52 ज़िलों में 17 मई तक आयोजित होगा ।अकादमी के प्रशिक्षक चिन्हित ज़िलों में अलग अलग समय और तारीख़ पर जाकर प्रतिभा चयन करेंगे ।मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के टैलेंट सर्च कार्यक्रम में 13 से 16 वर्ष के बालक और बालिकाएँ सम्मिलित हो सकते है । प्रशिक्षकों द्वारा टैलेंट सर्च में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शूटिंग अकादमी की तीनों विधाओं के सम्बंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी ।साथ ही शूटिंग के विडियो और वेपन हैंडल करने के तरीक़े सिखाए जाएँगे ।जिससे खिलाड़ियों में शूटिंग के प्रति रुझान बड़े और ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी शूटिंग में हिस्सा लेंगे।खिलाड़ियों की ऊँचाई , वजन एवं उम्र के साथ ही उनके सीखने की क्षमता के आधार पर उनका ट्राइयल लिया जाएगा । टैलेंट सर्च कार्यक्रम में 5 मई को गुना, और शिवपुरी में ट्राइयलस शुरू होंगे ।6मई को ग्वालियर , मुरेना , 7मई को रीवा, शहडोल ,8मई को जबलपुर और सिवनी ,9मई को दमोह और सागर में टैलेंट सर्च किया जाएगा ।देवास और मंदसौर ज़िले में 11मई को टैलेंट सर्च होगा,12मई को उज्जैन ,13मई को इंदौर , 14मई को धार , 15मई को खंडवा, 16मई को हरदा तथा 17मई को राजगढ़ और सीहोर में टैलेंट सर्च का आयोजन होगा । इच्छुक खिलाड़ी सम्बंधित ज़िले के जिला खेल अधिकारी से सम्पर्क कर पूरी जानकारी ले सकते है ।

Related posts

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता सतना

Pradesh Samwad Team

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022
} कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु की टीमें पहूंची सेमी फायनल में
} 16 अप्रैल को खेले जायेंगे सेमी फायनल मुकाबलें } प्रतियोगिता में 15 अप्रैल को विश्राम रहेंगा

Pradesh Samwad Team

रोवमैन पोवेल के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 10 छक्के 4 चौके लगाकर तय कर दी टीम की जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment