Pradesh Samwad
मनोरंजन

ट्विंकल खन्ना की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ पर बन रही फिल्म


ट्विंकल खन्ना की बेस्टसेलिंग किताब, ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए ट्विंकल खन्ना की मिसेज फनीबोन्स मूवीज और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाया है।
सोनल डबराल का डायरेक्टोरियल डेब्यू : यह स्टीरियोटाइप को तोड़ती हुई एक शानदार कॉमिक रोमांस फिल्म है जिसे ऐड की दुनिया के सोनल डबराल बना रहे हैं। आपको बता दें की सोनल इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं।
मेरी दादी और उसकी बहन के बीच संबंधों की कहानी: ट्विंकल : ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘सलाम नोनी अप्पा मेरी दूसरी किताब से है, जो मेरी दादी और उसकी बहन के बीच संबंधों पर बेस्ड है, जिसे पहले एक प्यारे नाटक में रूपांतरित किया गया था। अप्लॉज और एलिप्सिस के साथ हाथ मिलाना और इसे एक फिल्म में बदलना, बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचना, और कई माध्यमों तक पहुंचाना एक शानदार पल के सामान है।’

Related posts

ग्राहम किंग : माइकल जैक्सन की बायोपिक का निर्माण करेंगे

Pradesh Samwad Team

शाहरुख खान को झटके पर झटका, OTT वालों ने नहीं उठाया कॉल तो नीचे फेंका फोन!

Pradesh Samwad Team

शादी के बंधन में बंधे कर्टनी और ट्राविस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment