Pradesh Samwad
खेल

विधायक कप 2022 साँची विधानसभा ( द्वितीय चरण) का आयोजन

विधायक कप 2022 साँची विधानसभा ( द्वितीय चरण) का आयोजन जिला खेल परिसर स्टेडियम किया गया ।स्वास्थ्य मंत्री डॉ . प्रभु राम चौधरी जी, जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, समाज सेवी व खेल प्रेमी श्री रौनक़ चौधरी द्वारा बालक और बालिका वर्ग में प्रत्येक विजेता टीम को 11 हजार रू का पुरस्कार तथा उप विजेता को 05 हजार रू का पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय उप विजेता को 03 हजार रू का पुरस्कार प्रदान किया गया। बालक वर्ग में वीदपुरा- प्रथम, सूखा करार- द्वितीय एंव सोडरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सूखा करार- प्रथम , गेरतगंज- द्वितीय एंव समनापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । माननीय मंत्री जी ने द्वितीय चरणों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालक एवं बालिका टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को उपरोक्त राशि के अतिरिक्त रुपये 2 हज़ार प्रत्येक खिलाड़ी को देने की घोषणा की।इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी कबड्डी फेडरेशन के तकनीकी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एम.आर. शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर श्री विकास सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

Related posts

सेंट माइकल समर लीग इण्टर हाऊस प्रतियोगिता : ओजस शुक्ला के शानदार शतक से ब्लू हाउस अगले दौर में

Pradesh Samwad Team

अंडर -18 टीम की चयन ट्रायल 9 मार्च को मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ओल्ड कैम्पीयन मैदान पर

Pradesh Samwad Team

आई.सी.सी. कैलेंडर लॉन्च : 8 सालों में 2 विश्व कप आयोजित करेगा भारत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment