Pradesh Samwad
खेल

ओबेदुल्ला गंज के ईशान खान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी बेसबॉल टीम के कप्तान नियुक्त, नगर के ध्रुव खन्ना,महेश सोंधिया एवं आर्यन को भी उपलब्धि

नगर के बेसबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर नगर को गौरवान्वित किया राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी ईशान खान को एलएनसीटीयू का कप्तान बनाया गया है वही ध्रुव खन्ना जो कि बीपीईएस का डिग्री कोर्स कर रहा है को टीम में शामिल किया गया है टीम का कोच राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी शुभम यादव एवं मैनेजर तनवन्त सिंह को मैनेजर नियुक्त किया गया है वहीं अर्जुन नगर के बेसबॉल के राष्ट्रीय अंपायर महेश सोधिया को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का कोच मैनेजर बनाया गया है आर्यन बानिया को बीयू टीम में जगह मिली है। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की बेसबॉल पुरुष टीम सोमवार को पुणे रवाना हो गई। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संगठन द्वारा टीसी कालेज बारामती पुणे में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 मार्च तक खेली जाएगी। नगर के होनहार खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर जलज चतुर्वेदी जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण रायसेन,राजेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी,पंकज जैन खेल प्रशिक्षक,डॉ भूपेंद्र नागर, दीपू परमार,शांतनु पांडे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी,सोहन सिंह, संजय ठाकुर,अतुल सेन,सोनू यादव,रेणु यादव,ज़ैनब खान,मीना पटेल,रुचिता यादव,प्रद्युम्न पटेल आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

6 फुट 5 इंच लंबे टेनिस प्लेयर केविन एंडरसन का 35 की उम्र में संन्यास

Pradesh Samwad Team

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज भोपाल और चम्बल के मध्य मुकाबला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment