Pradesh Samwad
खेल

नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल प्रोन ट्रायल-1 व्यक्तिगत स्पर्धा, मेन्स सीनियर केटेगरी में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के गोल्डी गुर्जर दूसरे तथा वूमेन सीनियर में जेनब एवं सुनिधि क्रमशः पहले और तीसरे स्थान पर

गोरागांव स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 30 मार्च, 2022 तक नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा प्रथम एवं द्वितीय रायफल एवं पिस्टल शूटिंग का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 50 मीटर रायफल प्रोन व्यक्तिगत सीनियर मुकाबले खेले गए। व्यतिगत 50 मीटर रायफल प्रोन मेन्स सीनियर में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर गोल्डी गूर्जर दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 622.7 अंक अर्जित किए। इस स्पर्धा में रेल्वें के स्वपनिल सुरेश कुसाले पहले तथा एयर फोर्स के पारूल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ने क्रमशः 623.4 एवं 619.1 अंक हासिल किए। इसी तरह वूमेन व्यक्तिगत 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की जेनब हुसैन बंदुकवाला पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 621.5 अंक हासिल किए। इसी तरह अकादमी की शूटर सुनिधि चौहान ने 620.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब कि खिलाड़ी स्विफ्ट कौर सामरा दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने 621.2 अंक हासिल किए।
15 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले : 15 मार्च को 10 मीटर रायफल ट्रायल-1 में मेन सीनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग में फायनल मुकाबले खेले जायेंगे। वूमेन 25 मीटर पिस्टल ट्रायल-1 में वूमेन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में फायनल मुकाबले खेले जायेंगे।

Related posts

साउथ अफ्रीका पर टूटा मोहम्मद शमी का कहर, ‘पंच’ के साथ पूरा किया टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

प्रदेश की पूर्णिमा वर्मा सिंगल्स के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment