Pradesh Samwad
खेल

प्रदेश की पूर्णिमा वर्मा सिंगल्स के फाइनल में

  • 12वीं सीनियर एवं 11वीं जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप भोपाल
    मप्र के खिलाडिय़ों ने 12वीं सीनियर एवं 11वीं जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप भीलवाड़ा राजस्थान में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक पक्के कर लिए हैं। मप्र की पूर्णिमा वर्मा फाइनल में पहुंच गई है, जबकि जूनियर वर्ग में ही बालक वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में मध्य प्रदेश के लक्ष्य बानिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
    राजस्थान ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना वर्चस्व कायम रखा है। पिछले 5 वर्षों से चैंपियन पूर्णिमा ने फाइनल में स्थान बनाया। पूर्णिमा ने सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की प्रिया को 15-8, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, जूनियर वर्ग में ही बालक वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में मध्य प्रदेश के लक्ष्य बानिया ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 15-11, 15-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जूनियर वर्ग के डबल्स मुकाबलों में प्रदेश के लवली सिंह सिवाच, देव नागर, हर्ष बत्रा एवं गौतम ने राजस्थान के भावेश एवं आदर्श को 15-7, 15-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर वर्ग के मिक्स डबल मुकाबलों में प्रदेश की साक्षी अग्रवाल, हिमांशु यादव ने तमिलनाडु को 15-10, 15-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रदेश के सचिव पंकज जैन ने बताया कि भीलवाड़ा के नोबल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 600 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डॉ.अनुपम चौकसे अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 64 खिलाड़ी एवं 10 ऑफिशल्स भाग ले रहे हैं। प्रदेश की टीम में शाजापुर, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, रायसेन, भोपाल एवं नीमच जिले के खिलाड़ी है।

Related posts

बाबर का अर्धशतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से जीता एकमात्र टी-20 मैच

Pradesh Samwad Team

भारत ने टी20 स्टाइल में जीता तीसरा वनडे मैच, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

Pradesh Samwad Team

आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे ‘बुजुर्ग’ कप्तान बने धोनी, शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment