Pradesh Samwad
ज़रा हटके

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- देश को बांटना चाहता है रूस

यूक्रेन ने कहा कि रूस देश को बांटना चाहता है : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को पश्चिम पर कायरता का आरोप लगाया, जबकि एक अन्य शीर्ष अधिकारी ने कहा कि रूस उत्तर और दक्षिण कोरिया की तरह देश को दो भागों में विभाजित करने की कोशिश कर रहा है. जेलेंस्की ने रूस के हमलावर सैनिकों से अपने देश की रक्षा करने में मदद करने के लिए लड़ाकू जेट और टैंकों का अनुरोध किया.
परमाणु संयंत्रों से रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव नहीं : यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि रूसी टैंक के चेर्नोबिल और झापोरिझिया में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करने के बाद से किसी भी रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव नहीं हुआ है.
डिया के सैन्य सूचना सार्वजनिक करने पर रोक : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को एक नए कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत सेना और सैन्य उपकरणों की आवाजाही को लेकर रिपोर्टिंग करने पर तब तक रोक लगा दी गई है, जब तक सेना के जनरल स्टाफ ऐसी सूचना की घोषणा नहीं करते या फिर इसे प्रसारित करने की मंजूरी नहीं देते.

Related posts

महिला की आखिरी ख्वाहिश: “मेरी मौत पर 20 मिनट से ज्यादा मत रोना, 2 पैग लगाकर आना”

Pradesh Samwad Team

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच हुई फाइट, पर जीता कौन?

Pradesh Samwad Team

94 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा ऐस्‍टरॉइड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment