Pradesh Samwad
ज़रा हटके

महिला की आखिरी ख्वाहिश: “मेरी मौत पर 20 मिनट से ज्यादा मत रोना, 2 पैग लगाकर आना”


लोगों को जीते जी अपने कई सपने पूरे करने की इच्छा होती है लेकिन कई इंसान अपनी मौत को लेकर भी अजीब ख्वाहिशें रखते हैं। दरअसल हर किसी की अपनी-अपनी ख्वाहिशें होती हैं और आखिरी इच्छा की बात थोड़ी भावुक करने वाली है। हम बात कर रहे हैं लंदन की एक महिला की। उन्होंने एक अनोखी आखिरी इच्छा जाहिर की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई भी उनकी मौत पर 20 मिनट से ज्यादा न रोए और 2 पैग शराब के पीकर ही आए। महिला ने ताबूत में मेकअप का सामान रखने को भी कहा है। ब्रिटेन के लंदन की रहने वाली इस महिला की अंतिम इच्छा कुछ हद तक महान कवि हरिवंश राय बच्चन द्वारा अमर कृति मधुशाला में प्रकट की गई अंतिम इच्छा के समान है। इस महिला के वीडियो को 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
चूंकि यह वीडियो वायरल और पॉपुलर हो रहा है इसलिए इसका रिएक्शन आना लाजमी है। महिला की अंतिम इच्छा कब तक पूरी होगी, यह कहना मुश्किल है, क्योंकि इसे लागू करने के लिए कोई कानूनी या सामाजिक बाध्यता नहीं है। यह कहना मुश्किल है कि उनके परिवार वाले उन्हें कितना स्वीकार करेंगे या उन्हें पूरा करवाएंगे। यह एक सुंदर इच्छा की तरह धूल में भी मिल सकती है। यह महिला अपनी मृत्यु और अंतिम संस्कार में क्या चाहती है इसके लिए कुछ नियमों की भी घोषणा की है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रखी ये अजीब शर्ते
अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों को आईडी के लिए नया या पुराना फोटो दिखाना होगा।
ताबूत में मेकअप का सामान यानी फाउंडेशन, लिपस्टिक, काजल, मस्कारा आदि रखा जाए।
सब च्युइंगम खाएं, हालाँकि उस समय मैं सूंघ नहीं सकूंगी लेकिन सब मेरी इच्छा का सम्मान करें।
अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आएं।
अंतिम भोजन चिकन मैकरोनी आदि की बजाए हाथ से बना खाना होना चाहिए।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों को दो पैग शराब लेकर आना होगा। जो नहीं पीते वे लौट जाएं।
किसी को भी 20 मिनट से ज्यादा रोने की इजाजत नहीं होगी।

Related posts

आरएसएस के स्थापना दिवस और विजयादशमी पर्व पर शस्त्रपूजन और पथसंचलन का आयोजन

Pradesh Samwad Team

सीएम ने दिव्यांगजनों को कहा ‘महावीर’

Pradesh Samwad Team

आतिशबाजी दुकानों की दुकानों के लिए सघन निगरानी समिति का गठन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment