Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘द लेडी किलर’ के लिए मनाली में पहली बार शूटिंग करेंगी भूमि पेडनेकर


बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मनाली में अजय बहल की फिल्म ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगी। वे मनाली में शूटिंग की तैयारी में लगी हुई हैं, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में अर्जुन एक प्लेबॉय का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जिसे भूमि से प्यार हो जाता है।
अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया कि, “मुझे घूमना अच्छा लगता है। मुझे इस पेशे से बहुत प्यार है, इसमें कई नई जगहों पर घूमने को मिलता है। मनाली में मैंने पहली बार शूटिंग की है।”
यात्रा एक कलाकार के रूप में उनके लिए कई पहलुओं को जोड़ती है, उन्होंने आगे कहा “एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में मेरी यात्रा मुझे गहराई से प्रेरित करती है। मैं ‘द लेडी किलर’ को शुरू करने से पहले कड़ी मेहनत कर रही हूं। फिल्म का कंटेट अच्छा है।”
मैं अर्जुन के साथ भी पहली बार काम कर रही हूं और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि हम अजय बहल की पटकथा को जीवंत करने के लिए कैसे भूमिका को परिभाषित करते हैं।
भूमि के पास आने वाले समय में बहुत फिल्में हैं। भूमि अनुभव सिन्हा की ‘भीड़’, शशांक खेतान की ‘गोविंदा नाम मेरा’, अक्षय कुमार-स्टारर ‘रक्षा बंधन’, सुधीर मिश्रा की ‘अफवा’ और गौरी खान की ‘भक्षक’ में नजर आएंगी।

Related posts

कैंसर से जंग हारे ‘FRIENDS’ एक्टर जेम्स माइकल टाइल,59 की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

आईएफएफआई हॉलीवुड दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट से करेगा सम्मानित

Pradesh Samwad Team

पक्‍की खबर! विकी कौशल और कटरीना कैफ की नहीं हुई सगाई, फैंस ने यूं दी मजेदार बधाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment