Pradesh Samwad
ज़रा हटके

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच हुई फाइट, पर जीता कौन?


सांप और मॉनिटर छिपकली : किंग कोबरा के बारे में दुनिया जानती है कि उससे सामने जो आया उसका बचना बड़ा ही मुश्किल है। इस सांप के जहर के आदमी की मौत मिनटों में ही हो जाती है। मामला ये है कि एक वीडियो सामने आया है। इसमें सांपों के किंग कहने जाने वाले किंग कोबरा से भिड़ती दिख रही है एक मॉनिटर छिपकली। कोच्चि से 50 किलोमीटर दूर मध्य केरल के मलयाटोर के थुंडम रेंज में यह लड़ाई हुई।
फिर क्या हुआ? : दरअसल, वहां गश्त कर रहे वन अधिकारियों ने इस लड़ाई का वीडियो कैप्चर कर लिया। थुंडम के वन रेंजर मोहम्मद रफी ने यह वीडियो कैप्चर किया। रफी ने बताया, ”वे लड़ाई के बीच में ही मौके पर पहुंच गए। जब सांप जंगल की ओर गया, तो मॉनिटर छिपकली विपरीत दिशा में चली गई जहां एक नहर थी।’
एक दूसरे पर किए कई वार : ‘रेंजर ने बताया कि उनके सहयोगियों ने लड़ाई खत्म होने के बाद दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी। किंग कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा, लेकिन उसके शरीर पर जहर का कोई लक्षण नहीं दिखा।’
सांप भी बच गया : उन्होंने कहा कि सांप भी बच गया। वहीं मॉनिटर छिपकली ने उसपर अपने मजबूत पंजों, दांतों, पूंछ से हमला किया। इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, थुंडम वन रेंज में मॉनिटर छिपकली और किंग कोबरा दोनों ही अच्छी संख्या में मौजूद है।’

Related posts

महिला की आखिरी ख्वाहिश: “मेरी मौत पर 20 मिनट से ज्यादा मत रोना, 2 पैग लगाकर आना”

Pradesh Samwad Team

मछली पकड़ते शख्स का पैर मगरमच्छ के जबड़े में फंसा, छोटे से चाकू के दम पर जीती मुश्किल जंग

Pradesh Samwad Team

शादी कर रहा था कपल, बीच में कुत्ता ने जो किया वो सबको हंसा गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment