Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो में आए लोगों का आरोप, पट्टा दिलाने के नाम पर लाए पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia Road Show) ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया है। सिंधिया के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने आए थे। अब रोड शो में आए कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि हमें मकान दिलाने के नाम पर प्रलोभन देकर लाया गया था। इन लोगों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर आरोप लगाया है।
रोड शो में आए लोगों ने पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल पर आरोप लगाया है। सैंकड़ों गरीब महिलाओं को पट्टा दिलाने का झांसा देकर रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए ले आए। दरअसल, जिले के ग्राम डोंगरपुर में दो वर्ष पहले सरकारी भूमि पर निवास करने वाले लगभग छह सौ परिवारों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए पट्टे देने का आश्वासन दिया था। अब वही आश्वासन देकर मुन्नालाल गोयल ने बेघर परिवारों की महिलाओं को रैली में आने के लिए तैयार कर लिया।

Related posts

भोपाल:- बीजेपी और आप पार्टी में जुबानी जंग कौन झूठा कौन सच्चा ?

Pradesh Samwad Team

Estate di Vincite: Come le Free Spins hanno Trasformato la Psicologia del Giocatore in Pagamenti in Minuti

Maîtriser les bonus sur les meilleures applis de casino mobile : le guide complet pour jouer et gagner en déplacement

Leave a Comment