Pradesh Samwad
खेल

मध्यप्रदेश के फहीम मुहम्मद खान एशिया कप जकार्ता के लिए जज/अंपायर हेतु नियुक्त

स्पोर्ट्स एज भोपाल | राजधानी भोपाल के हॉकी अंपायर फहीम मुहम्मद खान एशिया कप 2022 में जज / अंपायर नियुक्त किये गए हैं। उनका चयन एशियाई हॉकी फेडरेशन द्वारा किया गया है। एशिया कपप्रतियोगिता 23 मई से 1 जून तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया, ओमान के साथ होस्ट इंडोनेशिया की टीमें भाग लेंगी।फहीम मोहम्मद इससे पहले साउथ एशियन गेम्स, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जूनियर एशिया कप, इंडिया बेलारूस टेस्ट सीरीज, एशियन स्कूल चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिधिनित्व कर चुके हैं। इसके साथ ही हॉकी इंडिया की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और आल इंडिया टूर्नामेंट्स में टूर्नामेंट डायरेक्टर की बेहतर भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। फहीम मोहम्मद खान हाल ही में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बंगलौर और हॉकी इंडिया जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश में संपन्न करा कर भोपाल लौटे हैं। एशिया कप 2022 में अंपायर नियुक्त किये जाने पर समस्त हॉकी प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फहीम मोहम्मद खान को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

कोलकाता की एक और जीत, हैदराबाद की करारी हार

Pradesh Samwad Team

बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज समिउर रहमान का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment