Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड टीम के 3 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित, क्रिकेट बोर्ड ने कही यह बात

सीनियर बल्लेबाज हेनरी निकोल्स सहित न्यूजीलैंड टीम के तीन सदस्यों को ससेक्स के खिलाफ पहले अभ्यास मैच की सुबह कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण पृथकवास पर भेज दिया गया। निकोल्स, तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर और गेंदबाजी कोच शेन जुर्गेंसन का शुक्रवार की सुबह रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया जिसके कारण उन्हें पांच दिन तक होटल के अपने कमरों में अलग थलग रहना होगा। टीम के अन्य सदस्यों का परीक्षण नेगेटिव आया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘चार दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।

Related posts

जबलपुर संभाग : जेपी अकैडमी टी-20 कप

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रीय सेवा योजाना के स्वयंसेवको ने लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया रक्तदान का सन्देश।।
रक्त बहता है नाडियो में वह नही बहता नालियों में

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली के अर्धशतक के बदौलत बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment