Pradesh Samwad
खेल

बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज समिउर रहमान का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

इंडियन प्रीमियर लीग के घमासान के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है. बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज समिउर रहमान का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे, जिसके बारे में इस साल की शुरुआत में पता चला था.
समिउर रहमान ने 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. समिउर भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा बड़ा नाम नहीं कमा सके, लेकिन वह लंबे समय तक मैच रेफरी भी रहे. समिउर 1982 और 1986 में आईसीसी ट्रॉफी में शामिल होने के अलावा, 1986 में बांग्लादेश के पहले दो वनडे मैचों का हिस्सा थे. उन्होंने ढाका प्रीमियर लीग में अबाहनी, मोहम्मडन स्पोटिर्ंग, बांग्लादेश बिमान, कलाबागन और आजाद बॉयज एंड ब्रदर्स यूनियन के लिए खेलते हुए अधिक शानदार करियर का आनंद लिया. उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में भी बारीसल का प्रतिनिधित्व किया.
विशेष रूप से, उन्होंने ढाका स्पर्स के लिए बास्केटबॉल भी खेला था. इस बारे में एक ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में कहा गया है. अपने खेल करियर के बाद समिउर ने अंपायर और मैच रेफरी के रूप में काम किया. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. वर्तमान में उनके भाई यूसुफ रहमान अमेरिका में हैं, जो एक पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर भी हैं.

Related posts

शुरू होने से पहले ही अटका अर्जुन तेंडुलकर का IPL करियर, जानें मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाया

Pradesh Samwad Team

16 february

Pradesh Samwad Team

अंडर 22 एकदिवसीय इंटर डिवीजनल क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment