Pradesh Samwad
मनोरंजन

ट्विंकल खन्ना की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ पर बन रही फिल्म


ट्विंकल खन्ना की बेस्टसेलिंग किताब, ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए ट्विंकल खन्ना की मिसेज फनीबोन्स मूवीज और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाया है।
सोनल डबराल का डायरेक्टोरियल डेब्यू : यह स्टीरियोटाइप को तोड़ती हुई एक शानदार कॉमिक रोमांस फिल्म है जिसे ऐड की दुनिया के सोनल डबराल बना रहे हैं। आपको बता दें की सोनल इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं।
मेरी दादी और उसकी बहन के बीच संबंधों की कहानी: ट्विंकल : ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘सलाम नोनी अप्पा मेरी दूसरी किताब से है, जो मेरी दादी और उसकी बहन के बीच संबंधों पर बेस्ड है, जिसे पहले एक प्यारे नाटक में रूपांतरित किया गया था। अप्लॉज और एलिप्सिस के साथ हाथ मिलाना और इसे एक फिल्म में बदलना, बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचना, और कई माध्यमों तक पहुंचाना एक शानदार पल के सामान है।’

Related posts

ब्रेन ट्यूमर से जंग हारा निक कैनन का 5 महीने का बेटा,’मैंने उसे आखिरी बार गले लगाया’ कहते ही झलक गए एक्टर की आंखों से आंसू

Pradesh Samwad Team

मंगेतर ट्रैविस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कर्टनी कार्दशियन

Pradesh Samwad Team

अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म ‘रनवे 34’ को लेकर बात की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment