22.6 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

मंगेतर ट्रैविस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कर्टनी कार्दशियन


हॉलीवुड स्टार कर्टनी कार्दशियन अपने प्रोफेशन से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने बीच किनारे बॉयफ्रेंड ट्रैविस बार्कर संग सगाई की थी, जिसकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस अपने मंगेतर संग उनके बर्थडे पर काफी रोमांटिक दिखीं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
कर्टनी ने सोशल मीडिया पर ट्रैविस बार्कर को विश करते हुए कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें कपल बेहद रोमांटिक नजर आ रहा है। मंगेतर के हाथों में हाथ थामे एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दे रही है। बर्थडे विश करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं तुम्हें किसी भी चीज़ से ज्यादा प्यार करती हूं। मेरा पसंदीदा सब कुछ। आपको जन्मदिन मुबारक हो माय बेबी!’ लुक की बात करें तो इस दौरान कर्टनी का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिल रहा है। वहीं ट्रैविस बार्कर रेड कैप और रेड पेंट में बिना शर्ट के अपने टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Related posts

ओमिक्रॉन के कारण रद्द हुआ क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड समारोह

Pradesh Samwad Team

अक्षय कुमार ने अरशद वारसी संग ‘झगड़े’ पर 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी

Pradesh Samwad Team

मिशेल ओबामा को चित्रित करना ‘भयानक’ अनुभव था : वियोला डेविस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment