Pradesh Samwad
मनोरंजन

रिचर्ड मैडेन: ‘द ईटरनल्स’ में 1000 साल पुरानी भूमिका निभाने की चुनौती पसंद आई


‘द ईटरनल्स’ में सुपरहीरो इकारिस की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रिचर्ड मैडेन का कहना है कि उन्हें एक अलग किरदार निभाने की भूमिका बेहद पसंद आई। उन्होंने हेयूगाईज डॉट कॉम को बताया, “‘द ईटरनल्स’ में मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया वो ये कि इसमें आपको एक ऐसी भूमिका निभानी है जो अपने वक्त से 5 से 7 हजार साल पुरानी है?”
“आपको एक अभिनेता के तौर पर ऐसा करने को कभी नहीं मिलता है। बहुत सारे किरदार सात हजार साल पुराने नहीं होते हैं। मुझे यकीन है कि वहां कुछ वैमपायर हैं, लेकिन कई बार हमें पुराने चरित्र निभाने को नहीं मिलते हैं।”
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय स्कॉटिश स्टार को भी अपना किरदार कैमडेन पसंद आया।
उन्होंने आगे कहा, “वह पुल, जिसे हम कई बार पार कर चुके हैं। मैं और जेमा और किट, एक साथ मुझे इसके ऊपर उड़ान भरनी है। इसलिए, मुझे कैमडेन अच्छा लगा।”
“यह बहुत अच्छा है, बस इन तारों और क्रेन को नहर की ओर देखते हुए लटका दिया गया है।”
फिल्म निर्माता क्लोई झाओ के साथ काम करने का मौका मिला, जो फिल्मी दुनिया में शीर्ष पर हैं।

Related posts

राजामौली की ‘आरआरआर’ भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी

Pradesh Samwad Team

नीना गुप्ता बोलीं : ‘शॉर्ट्स पहनती हूं तो शहर की लड़की समझे क्या?’

Pradesh Samwad Team

अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म ‘रनवे 34’ को लेकर बात की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment