Pradesh Samwad
खेल

आ गई हार्दिक पंड्या की स्कैन रिपोर्ट, कितनी गंभीर है भारतीय ऑलराउंडर की चोट


वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय खेमे में पहली खुशखबरी आई है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अब फिट हो चुके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान पंड्या अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे, उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की थी।
अब इस ऑलराउंडर की चोट पर अपडेट आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों की माने तो हार्दिक अब पहले से बेहतर हैं। सावधानी के लिए स्कैन किया गया था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट अपने इस खिलाड़ी को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहता था। भारत को अब अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलना है। पंड्या ने पाक के खिलाफ आठ गेंद में 11 रन बनाए थे।
याद हो कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत को वर्ल्ड कप में हराया। पाकिस्तान ने पहले शानदार गेंदबाजी की और भारतीय टीम को 151 के स्कोर पर रोका। इसके बाद उसके कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कमाल का खेल दिखाया। पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।
हार्दिक की फिटनेस पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। हार्दिक ने खुद मैच से पहले अपनी फिटनेस पर कहा था कि वह इस मैच में तो बोलिंग नहीं करेंगे। हालांकि शनिवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा था कि अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं भी करते हैं तो भी वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए नंबर छह पर काफी उपयोगी हैं।

Related posts

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

52 वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता
रोमांचक मैच में सतना BCCA ने भोपाल संभाग को 3 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, 52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का सातवा और पूल A का सेमीफाइनल मैच

Pradesh Samwad Team

13th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट पूसा यंगस्टर्स ने पेलिकन क्लब को 47 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment