Pradesh Samwad
खेल

आ गई हार्दिक पंड्या की स्कैन रिपोर्ट, कितनी गंभीर है भारतीय ऑलराउंडर की चोट


वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय खेमे में पहली खुशखबरी आई है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अब फिट हो चुके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान पंड्या अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे, उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की थी।
अब इस ऑलराउंडर की चोट पर अपडेट आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों की माने तो हार्दिक अब पहले से बेहतर हैं। सावधानी के लिए स्कैन किया गया था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट अपने इस खिलाड़ी को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहता था। भारत को अब अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलना है। पंड्या ने पाक के खिलाफ आठ गेंद में 11 रन बनाए थे।
याद हो कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत को वर्ल्ड कप में हराया। पाकिस्तान ने पहले शानदार गेंदबाजी की और भारतीय टीम को 151 के स्कोर पर रोका। इसके बाद उसके कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कमाल का खेल दिखाया। पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।
हार्दिक की फिटनेस पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। हार्दिक ने खुद मैच से पहले अपनी फिटनेस पर कहा था कि वह इस मैच में तो बोलिंग नहीं करेंगे। हालांकि शनिवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा था कि अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं भी करते हैं तो भी वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए नंबर छह पर काफी उपयोगी हैं।

Related posts

जेएस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता : जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नर्मदापुरम संभाग ने सागर संभाग पर 8 विकेट से शानदार जीत अर्जित की

Pradesh Samwad Team

“करियर कॉलेज का गौरव” : आशी सिंह ने 24 वें यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता कर महाविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022: सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने सहगल क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment