Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022: सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने सहगल क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

आज खेले गए दूसरे सेमी-फाईनल मैच में सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने सहगल क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली ने क्षितिज शर्मा के 70, दीपक खत्री के 50, अनमोल शर्मा के 36 रनों की उम्दा बल्लेबाजी के सहयोग से 37.5 ओवर में 205/10 रन बनाकर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। जबकि स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब; नईदिल्ली की तरफ से मयंक डागर ने 3/20 योगेश कुमार ने 2/41 और प्रिंस ने 2/42 ने अपनी टीम के लिए विकेट लिए। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों द्वारा 206 रनों का पीछा करते हुए ललित यादव के 92 , विकास सोलंकी के 88 रनों की बल्लेबाजी के सहयोग से 26.5 ओवर में 207 रन 3 विकेट खोकर बना लिए और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। जबकि सहगल क्रिकेट क्लब से अनमोल शर्मा ने 2 विकेट लिए। किमाती मैन ऑफ द मैच ललित यादव को श्री पवन कत्याल द्वारा दिया गया जबकि
शिव नरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर का अवार्ड विकास सोलंकी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब को दिया गया उन्हें श्री रजत जी द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

Related posts

बीसीबी ने 30 अप्रैल तक शाकिब को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आराम दिया

Pradesh Samwad Team

श्रीकर भरत ने आखिरी गेंद पर लगाया छक्का, देखें कैसा रहा 20वें ओवर का रोमांच

Pradesh Samwad Team

एम. आर. वी. क्रिकेट अकादमी द्वारका ने जीता एम.आर.वी. अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment