Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘वंडर वुमन’ गल गदोत ने सेट से शेयर कीं ब्रेस्‍ट मिल्‍क पंप की तस्‍वीरें, कर रही हैं डबल ड्यूटी


गल गदोत (Gal Gadot) चेयर पर बैठी हैं और उनका हेयर और मेकअप किया जा रहा है। जहां वह खुश नजर आ रही हैं, वहीं इस बात में कोई शक नहीं कि यह किसी नई मां के लिए आसान नहीं है, खासतौर पर उनके लिए जो काम पर लौटी हों।
‘वंडर वुमन’ गल गदोत (Gal Gadot) हमेशा अपने बोल्‍ड स्‍टेटमेंट से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब ऐक्‍ट्रेस ने अपनी दो तस्‍वीरें शेयर की हैं जिनमें वह सेट पर ब्रेस्‍ट मिल्‍क पंप करती नजर आ रही हैं। वह चेयर पर बैठी हैं और उनका हेयर और मेकअप किया जा रहा है।
फोटोज शेयर करते हुए गल ने लिखा, ‘बस मैं, बैकस्‍टेज, एक मां होने के नाते।’ बता दें, तीन बच्‍चों की मां गल ने हाल ही में अपनी तीसरी बेटी Daniella का पति Yaron Varsano के साथ वेलकम किया था।
गल कर रही हैं डबल ड्यूटी : पिक्‍चर्स में गल काफी कम्‍फर्टेबल और कैजुअल दिख रही हैं। जहां वह खुश नजर आ रही हैं, वहीं इस बात में कोई शक नहीं कि यह किसी नई मां के लिए आसान नहीं है, खासतौर पर उनके लिए जो काम पर लौटी हों। इस तरह गल डबल-ड्यूटी कर रही हैं।
इसी साल जून में हुआ बेटी का जन्‍म : इस पावरफुल पोस्‍ट से गल उन सिलेब्रिटी मदर्स की लिस्‍ट में शामिल हो गई हैं जिन्‍होंने हाल ब्रेस्‍टफीडिंग को और ब्रेस्‍ट मिल्‍क पम्‍पिंग को हाल के दिनों में नॉर्मलाइज किया है। गौरतलब है कि गल की तीसरी बेटी का जन्‍म इसी साल जून में हुआ है। उनकी दो बेटियां Alma Varsano (9) और Maya Varsano (4) पहले से हैं। उनके पति रियल स्‍टेट डिवेलपर हैं।

Related posts

विक्की कौशल के हाथों में हाथ थाम लिए सात फेरे

Pradesh Samwad Team

Shahrukh Khan’s son Aryan threw a party with friends, see fun picture

Pradesh Samwad Team

दुखद: स्ट्रेलियाई सिंगर लिल बो वीप का निधन, 22 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment