Pradesh Samwad
मनोरंजन

Shahrukh Khan’s son Aryan threw a party with friends, see fun picture

x

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा ऐक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में आर्यन खान की एक तस्वीर (Aryan Khan Photo) सामने आई है। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ हाउस पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
आर्यन खान के एक दोस्त अभय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर आर्यन खान पार्टी में अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आर्यन खान ने शर्ट और वाइट टी-शर्ट पहन रखा है। सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों भी आर्यन खान को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया था।
आर्यन खान ने बीती 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब दो साल बाद एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने आखिरी पोस्ट 12 सितंबर, साल 2019 में की थी। आर्यन खान ने एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘जरूरी ग्रेजुएशन पोस्ट के बारे में भूल जाओ। मेरा मानना है कि देर आए दुरुस्त आए।’
आर्यन खान के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह खुद 440 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने अभी तक कुल 24 पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने अपना पहला पोस्ट 31 दिसंबर 2013 को किया था। आर्यन ने हाल ही में यूनिवर्स‍िटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्न‍िया से ग्रेजुएशन पूरी की है। उन्होंने मई में अपनी डिग्री हास‍िल की है।

Related posts

हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का निधन

Pradesh Samwad Team

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, लंबा पोस्ट लिखा

Pradesh Samwad Team

शाहरुख से लेकर सलमान तक, शादियों में परफॉर्म करने का कितना चार्ज करते हैं बॉलिवुड सितारे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment