Pradesh Samwad
मनोरंजन

मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं : जॉनी डेप


हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप ने पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड द्वार उनके ऊपर किए गए मानहानि मुकदमे में सफाई देते हुए कहा कि उनके ऊपर लगाए गए घरेलू हिंसा के सभी आरोप गलत हैं। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डेप ने मंगलवार दोपहर को कहा कि झूठ झूठ होता है, और सच सामने आ ही जाता है। झूठ को आप साबित नहीं कर सकते।
अपने स्वयं के वकील से पूछताछ के तहत, डेप ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी भी हर्ड, या किसी अन्य महिला के साथ हिंसक व्यवहार किया है।
हर्ड ने डेप पर रिलेश्नशिप के दौरान कई मौकों पर उनके साथ मारपीट करने, उनका गला घोंटने और लात मारने का आरोप लगाया है। हर्ड ने यह भी आरोप लगाया है कि 2015 में ऑस्ट्रेलिया में एक लड़ाई के दौरान डेप ने एक बार उनका यौन उत्पीड़न भी किया था।
डेप और हर्ड का 2016 में तलाक हो गया था। : दिसंबर 2018 में, हर्ड ने वाशिंगटन पोस्ट में एक ओपिनियन पीस प्रकाशित किया जिसमें उन्होंने अपने पूर्व के आरोपों के बारे में बताया था। जिसके बाद डेप ने उन पर 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा कर दिया। डेप ने कहा था कि मैंने न केवल अपने लिए स्टैंड लेना जरूरी समझा, बल्कि अपने बच्चों के लिए भी स्टैंड लेना मेरी जि़म्मेदारी है।
“मेरा ऐसा करना इस लिए भी जरूरी था कि मेरे बच्चे स्कूल जाएंगे तो उन्हें वहां इस बात से जुड़ी चीजों के लिए शर्मिदा न होने पड़े।”
डेप ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप काफी गंभीर और परेशान करने वाले थे। उन्होंने हर्ड के साथ अपने रिश्ते की शुरूआत के बारे में भी कहा कि वह शुरु में बहुत अच्छी थी। “वह चौकस थी। वह प्यार करती थी। वह स्मार्ट थी। वह दयालु थी। वह फनी थी। वह मुझे समझती थी” “लेकिन डेढ़ साल के भीतर वह काफी बदल गईं। ऐसा लगता था कि मैं उसे जानता ही नहीं हूं, वह अजनबी है।”

Related posts

विल स्मिथ के समर्थन में आए सलमान खान, बोले- मजाक एक हद तक ठीक है, लेकिन…

Pradesh Samwad Team

94वें अकैडमी अवॉर्ड में किसकी चमकी किस्मत और कौन बाहर हुआ

Pradesh Samwad Team

नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने पोस्ट की पहली तस्वीर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment