23.6 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

विल स्मिथ के समर्थन में आए सलमान खान, बोले- मजाक एक हद तक ठीक है, लेकिन…

94वें अकेडमी अवॉर्ड 2022 में विल स्मिथ थप्पड़ कांड को लेकर काफी चर्चा में आ गए। उन्होंने शो होस्ट कर रहे एक्टर क्रिस रॉक को भरी महफिल के बीच चांटा मार दिया। इस घटना के बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार समलान खान ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि होस्ट के तौर पर इंसान को संवेदनशील होना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने विल स्मिथ से जुड़े किस्से पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “एक होस्ट के तौर पर आपको संवेदनशील होना जरूरी है। मजाक हमेशा एक हद तक ही होना चाहिए, एक लाइन से नीचे का मजाक ठीक नहीं है।”
इसके साथ ही सलमान खान ने होस्ट का अपना भी अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक होस्ट के तौर पर किसी मामले पर तब ही रिएक्ट किया है, जब स्थिति ऐसी मांग करती हो, लेकिन ड्रामा के लिए उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं किया।
सलमान खान ने आगे कहा, “मैंने ‘दस का दम’, ‘बिग बॉस’ और बाकी शो होस्ट किये हैं और जब शो में कोई किसी के साथ बदतमीजी करता है, तब ही मुझे गुस्सा आता है। बिग बॉस में भी जब कैमरे के पीछे चीजें सीमा से बाहर जाती थीं तो मैं इसलिए रिएक्ट करता था, क्योंकि मुझे करना पड़ता था।”
सलमान खान बोले, “दिन के आखिर में, यह एक टेलीविजन है और यहां सभी चीजें नहीं दिखाई जा सकती हैं। ऐसे में कई बार लोगों को लगता है कि मेरा रिएक्शन बहुत ज्यादा है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता। मेरा रिएक्शन तब ही आता है, जब चीजें हद से बाहर चली जाती हैं। कई बार बोलने के बाद भी जब लोग इसमें सुधार नहीं करते तो मैं वो करता हूं जो मुझे करना चाहिए। अगर वह ‘बिग बॉस’ में भी किसी पर नाराज होते हैं तो वह खुद के लिए या शो के लिए नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट के लिए होते हैं।
बता दें कि ऑस्कर सेरेमनी में होस्ट क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने अपनी पत्नी जेडा पिंकेट के गंजेपन के मजाक वाली बात से आपा खो दिया और भरी महफिल में क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में स्मिथ ने गलती का अहसास होने पर सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी भी मांगी।

Related posts

मेगन ट्रेनॉर को लाइव टीवी पर आया था पहला पैनिक अटैक

Pradesh Samwad Team

सोफिया वेरगारा ने कैंसर के डर के बाद खुद को ‘शिक्षित’ किया

Pradesh Samwad Team

मे व्हिटमैन ‘पैनसेक्सुअल’ के रूप में सामने आईं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment