39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरुर शामिल करें

सुबह उठते ही कर लें ये 3 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एकदम फ्रेश और एक्टिव

दिनचर्या की सुंदर शुरुआत जब योग से हो तो सारा दिन शरीर में ताजगी बनी रहती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरुर शामिल करें। सारी रात सोने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस करता है। जिस वजह से अगले दिन भी आपका दिन सुस्ती भरा गुजरता है। यदि आपको भी सुबह उठने पर थकान महसूस होती है। तो आप अपनी दिनचर्या में ये कुछ जरुरी एक्सरसाइज शामिल कर सकती हैं। जो आपको सारा दिन एकदम तरोताजा महसूस करवाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में…
उठते ही पहले करें ये काम : सेहत को फिट रखने के लिए बहुत से लोग घंटों तक जिम में जाकर अपना पसीना बहाते हैं। लेकिन अब आप घर पर रहकर ही अपने शरीर को एकदम फिट और तरोताजा रख सकते हैं। सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पिएं। इसके बाद आप अपने डेली रुटिन में एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। आप किसी छत,खुली जगह या फिर छत पर एक्सरसाइज कर सकते हैं।
स्ट्रेचिंग : इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले पैरों के बीच में थोड़ा सा अंतर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। फिर हाथों को जितना ऊंचा उठा सकते हैं उठाएं और साथ में पैरों की एड़ियों को भी उठा लें। 10-15 सैकेंड के बाद आप पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। दोनों हाथों को दाएं बाएं फैलाते हुए कमर को अलग दिशा में स्ट्रेच करें। फिर हाथों को ऊपर की तरफ उठाते हुए दोबारा से झूक कर पैरों को छूएं। यह सारे आसन 5-5 मिनट के लिए करें। इससे आपका शरीर एकदम स्ट्रेच हो जाएगा।
पुशअप्स : जैसे ही आप स्ट्रेचिंग करते हैं आपका शरीर एक्सरसाइज के लिए एकदम तैयार हो जाता है। इसके बाद आप पुशअप्स करें। इससे आपकी बाजुओं , हाथों और एब्स, भुजाओं को लाभ होगा।पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को इस तरह से रखें कि ये आपके सीने की सामने आए। अपने हाथों के भार के हिसाब से शरीर को ऊपर की और उठाएं। इससे आपकी बाजुओं पर जोर पड़ेगा और वो मजबूत होगी। शुरुआत में आप 5-10 पुशअप्स से शुरुआत कर सकती हैं। जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होंगे।
सूमो स्क्वैट : इस एक्सरसाइज को करने से आपकी कमर के निचले हिस्से की एक्सरसाइज हो जाती है। इसे करने के लिए पैरों के भार खड़े हो जाएं और पैरों की उंगलियों से 45 डिग्री कोण बना लें। दोनों हाथों को पीछे ले जाकर आपस में लॉक कर लें। बिना आगे की ओर झूके हुए बैठने की पोजीशन में आ जाएं। घुटनों को आपस में मोड़ते हुए जितनी देर नीचे बैठ सकते हैं बैठें और फिर दोबारा से सीधे खड़े हो जाएं ।

Related posts

ड्राईनेस से लेकर पिंपल्स तक हर समस्या का उपचार कर सकता है बेसन, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Pradesh Samwad Team

पार्टनर से बात करते समय आप भी करते हैं फोन स्क्रॉल, तो अपने रिश्ते के लिए सीरियस नही आप

Pradesh Samwad Team

प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एन्ड रिसर्च में बीटेक और एमबीए के शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment