Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

Hairs हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलूु नुस्खे, अब पार्लर जाने की जरुरत नहीं चेहरे पर मौजूद

महिलाओं की खूबसूरती उनके चेहरे से साफ झलकती है। लेकिन अगर उसी चेहरे पर बाल आने लगे तो वो परेशान होने लगती हैं। आज कल का गलत लाइफस्टाइल, खान-पान, हार्मोन्ल्स के बदलाव के कारण चेहरे पर बाल आने लगते हैं। कई महिलाएं इस समस्या से राहत पाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट भी करवा रही हैं। परंतु यह ट्रीटमेंट बहुत ही मंहगा पड़ता है। महिलाओं को हर 15 दिन के बाद पार्लर जाकर इन पर वैकसिंग भी करवानी पड़ती है। आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनसे आप घर पर ही इस समस्या से राहत पा सकेंगी। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में…
हल्दी और एलोवेरा का फेसपैक लगाएं : आप चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए हल्दी और एलोवेरा से बना हुआ मिश्रण चेहरे पर मौजूद बालों पर लगा सकती हैं। यह दोनों चीजें आपके चेहरे से बाल हटाने में सहायता भी करेंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच हल्दी मिलाएं और उसमें एलोवेरा जेल को मिला लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। पैक को बालों वाली जगह पर लगाएं। सूखने के बाद आप चेहरे को धो लें। इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर बालों की ग्रोथ कम होने लग जाएगी।
अखरोट और शहद का फेसपैक लगाएं : अखरोट और शहद भी आपके चेहरे से बाल निकालने में मदद करेंगे। पैक बनाने के लिए आप अखरोट के छिलके को मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें शहद मिलाएं और पेस्ट को बालों वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 15-20 मिनट के बाद आप चेहरे को पानी से धो लें। जल्दी ही आपके चेहरे के बाल खत्म होने लगेंगे।
ओट्स और केले का फेसपैक करें इस्तेमाल : ओट्स खाने के साथ-साथ आपके चेहरे के अनचाहे बाले मिटाने में भी बहुत ही मददगार साबित होंगे। आप इन दोनों फेस पैक को चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ओट्स को पानी में भिगो दें और अच्छे से सॉफ्ट कर लें। दूसरे तरफ आप केले को अच्छे से मैश कर लें। फिर इन दोनों चीजों से पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इन दोनों चीजों से तैयार फेस पैक को बालों पर लगाकर मसाज करें। 10-15 मिनट के बाद आप चेहरे को अच्छे से धो लें।
इन बात का रखें खास ध्यान : आप बालों पर इन सारी चीजों को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन की अच्छे से जांच कर लें। यदि आपको किसी प्रकार की चेहरे पर एलर्जी है तो इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन के डॉक्टर से संपर्क कर लें।

Related posts

इन वजहों से पति करने लगते हैं पत्नियों पर शक, बात बिगड़ने से पहले ही करें संभालने की कोशिश

Pradesh Samwad Team

पार्टनर की ये आदतें बताती हैं कि प्यार वाले रिश्तों में इनसिक्‍योरिटी होना कोई असामान्य बात नहीं है

Pradesh Samwad Team

बिना कपड़ों में सोने से बूस्ट होती है मेल फर्टिलिटी और नहीं बढ़ता मोटापा, वैज्ञानिकों ने बताए कई फायदे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment