Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

नौकरी मांगने आए बेरोजगारों को भोपाल पुलिस ने कूटा, कई युवक हुए घायल


सरकारी विभागों में नियुक्ति को लेकर एमपी की राजधानी भोपाल में बेरोजगार युवक प्रदर्शन के लिए आए थे। उनकी मांगे तो नहीं सुनी गईं, लेकिन लाठी जरूर मिली है। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर जमा रहे युवकों को पुलिस ने कूट दिया है। पिटाई में कई युवक जख्मी हो गए हैं। वहीं, कुछ युवकों को उठाकर भोपाल से बाहर छोड़ दिया गया है।
दरअसल, एमपी में बेरोजगार युवाओं के साझा मंच मूवमेंट अगेंस्ट अन एम्प्लॉयमेंट ने पूरे प्रदेश से 18 अगस्त को युवाओं से एकजुट होने के अह्वान किया था। इसके बाद भारी संख्या में बुधवार की सुबह युवक जमा होने लगे थे। युवकों को रोकने के लिए रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेड कर दिया गया था। इसके बाद ये लोग लोकेशन बदलकर नीलम पार्क की तरफ पहुंचने लगे। पुलिस ने यहां पर आगे बढ़ने से रोक दिया। युवाओं ने जब जबरदस्ती की तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया था।
बेरोजगार युवाओं ने कहा है कि पुलिस की पिटाई में कई लोग घायल हुए हैं। इनका कहना था कि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं लेकिन उनमें भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में सरकार उन पदों पर तुरंत भर्ती निकाले और खाली पदों को भरे।

Related posts

« L’avenir des machines à sous : quelles sont les jackpots les plus rentables selon le RTP ? »

6 Estrategias Probadas para Disfrutar del Casino en Vivo en Navidad en Magius Casino

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir

Leave a Comment