Pradesh Samwad
मनोरंजन

विक्की कौशल के हाथों में हाथ थाम लिए सात फेरे


महीनों तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखने वाले बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया। विक्की-कैटरीना ने गुरुवार( 9 दिसंबर) को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई है। कपल दोपहर 3 बजे हिंदू रीति रिवाज 7 वचन लेकर एक-दूजे का हो गया।
देर शाम जब दोनों एक्टर्स ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की तो हर कोई इस प्यारी सी जोड़ी को देखता रह गया। सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।उनका लुक किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लगा रहा था।
उनके लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक हर बात निराली थी। शादी में कैटरीना ने डिजाइनर सब्यसाची का मटका सिल्क का सुर्ख रेड लहंगा पहना था जिस पर फाइन टिल्ला वर्क और जरदोजी से कढ़ाई की गई थी।
उनकी चुनरी और साड़ी पर गोल्ड एंड सिल्वर थ्रेड से हाथ से काम किया गया था। कैटरीना ने अपनी शादी में जो ज्वैलरी पहनी थी उसमें 22 कैरेट के सोने में अनकट हीरे से जड़े गहने थे।
गले में हीरों से जड़ा चोकर हार,मांग टीका, बड़ी सी नथनी, हाथों में लगी मेहंदी,हार्ट शेप कलीरे,हाथों में बड़ी-बड़ी अंगूठियां और चूड़े का साथ हेवी कंगन दुल्हन बनीं कैटरीना के लुक को चार-चांद लगा रहा था। उन्होंने अपने हाथों में कुंदन से जड़े हेवी कंगन पहने थे। वहीं विक्की कौशल ने आइवरी सिल्क शेरवानी पहनी थी।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस शाही शादी के काफी चर्चे थे। दोनों ने अपनी शादी के दौरान फोटो और वीडियो लेने की मनाही रखी थी। ऐसे में जैसे ही इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तो ये देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Related posts

मिशेल विलियम्स अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार

Pradesh Samwad Team

Karan Johar की ये तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों के बाद Amazon पर होंगी रिलीज

Pradesh Samwad Team

मैं हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहती हूं, जो महिलाओं को सही ढंग से चित्रित करें:भूमि पेडनेकर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment