Pradesh Samwad
खेल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो (मेंस) में भाग ले रहे

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूड़ो मेन्स वर्ग में भाग ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार ने बताया कि मोहित (बीए तृतीय वर्ष) 66 किलो ग्राम, बृजेश पाल (बीए तृतीय वर्ष) 60 किलोग्राम, मनोहर सिंह (बी पी एड प्रथम वर्ष) 73 किलोग्राम, युवराज सिंह (बीपीएड प्रथम वर्ष) 81 किलोग्राम, जसवंत सिंह (बी पी एड प्रथम वर्ष) 90 किलोग्राम और सतपाल सिंह (बी पी एड प्रथम वर्ष) 100 किलोग्राम खिताबी मुकाबले की दावेदारी पेश कर रहे हैं। यह नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स 25 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

मैजिक लाइब्रेरी कराते क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान पर जीत के हीरो मैथ्यू वेड का अंतिम मैच हो सकता है फाइनल, दिया बड़ा बयान

Pradesh Samwad Team

नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल प्रोन ट्रायल-1 व्यक्तिगत स्पर्धा, मेन्स सीनियर केटेगरी में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के गोल्डी गुर्जर दूसरे तथा वूमेन सीनियर में जेनब एवं सुनिधि क्रमशः पहले और तीसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment