Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी देते हुए 1 जुलाई से 11 फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस 11 फीसद की वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा। अभी 17 फीसदी की दर से डीए का भुगतान हो रहा था। लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा।
दरअसल पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान किए जाने का एलान किया था। उत्तर प्रदेश शासन के मुताबिक 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता मूल वेतन के 17% की दर से बढ़ाकर 28% किया जाएगा। बढ़ी हुई धनराशि का भुगतान 1 अगस्त 2021 से नगद किया जाएगा। जुलाई की देय अवशेष धनराशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी।
कोरोना काल में सरकार ने लगाई थी रोक : दरअसल, कोविड काल के दौरान प्रदेश की आर्थिक हालात को देखते हुए योगी सरकार ने 24 अप्रैल 2020 को एक शासनादेश जारी किया था। इसके तहत 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर रोक लगा दी थी। लिहाजा 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दिए जाने वाले डीए और डीआर की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया।
लंबे समय से इंतजार कर रहे थे राज्य कर्मचारी : केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले महीने अपने कर्मचारियों के बढ़ी दर से डीए-डीआर के भुगतान पर लगी रोक हटाने के साथ 28 फीसद की दर से डीए के भुगतान करने का आदेश जारी किया। इसी आधार पर राज्य कर्मचारी भी पहली जुलाई से ही 28 फीसद की दर से डीए पाने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को वित्त विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 668 नए मामले, तीन की मौत

Pradesh Samwad Team

नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी को समझाया, क्यों अपराधी है इंदौर में पकड़ा गया चूड़ी वाला

Pradesh Samwad Team

75 करोड़ सूर्य नमस्कार का महा अभियान प्रारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment